महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। श्रीकांत शिंदे की फाउंडेशन ने क्रिकेटर विनोद कांबली के पूरे इलाज का खर्चा उठाने का ऐलान किया है। विनोद कांबली की मदद के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हाथ क्या बढ़ाया उनकी मदद के लिए लाखों की आर्थिक मदद का ऐलान होने लगा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को Dr. Shrikant Shinde Foundation की ओर से 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। गौरतलब है कि विनोद कांबली की अचानक तबियत खराब हो गयी थी इसलिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनोद कांबली ठाणे के लिए आकृति अस्पताल में भर्ती में हैं।
अचानक तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे कांबली
क्रिकेटर विनोद कांबली को यह रकम श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन से मिलेंगे। बता दें कि विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीते शनिवार को उन्हें पूरे शरीर में दर्द और चक्कर की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद कांबली हाल ही में उनके बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर से जुड़े हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उनकी मुलाकात उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर से हुई थी। (Sachin Tendulkar and Vinod Kamble News) उनकी इस मुलाकात के बाद से ही विनोद कांबली के हेल्थ को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विनोद कांबली आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं
खराब हेल्थ के साथ-साथ कांबली आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से बुधवार को अस्पताल में मुलाकात की और उनके हेल्थ के बारे में जानकारी ली। अपनी इस मीटिंग के दौरान सरनाईक ने बताया कि ‘वानर सेना संगठन’ के प्रयासों से कांबली को करीब 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन ने 5 लाख रुपए का योगदान दिया, जिससे अब तक कुल सहायता राशि 30 लाख रुपए हो गई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है डॉ श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन, अब तक लाखों लोगों की हुई है मदद
सीएसआर और तमाम सोर्सेस के जरिये डॉ श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन लगातार महाराष्ट्र में काम कर रही है। जिसकी स्थापना कल्याण के सांसद और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की है। यह फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।