2 February, 2025

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ

Published:

विश्व के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ का तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो गया। इस पवित्र अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और विज़िटर्स का स्वागत करते हुए महाकुंभ के पहले स्नान की शुभकामनाएं दीं। CM Yogi Adityanath ने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है। यह आयोजन ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सजीव करता है। मां गंगा की पवित्र धारा में स्नान और साधना करने आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

महाकुंभ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के वैश्विक गौरव का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और आवासीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। Mahakumbh Starts 

उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 9.30 बजे तक 60 लाख ने किया स्नान

पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है। Uttar Pradesh Government से मिले आकड़ों के अनुसार आज सुबह 9.30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है।  

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक