बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई है। इसके बाद मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में हुए गैंगवार में अब तक 3 FIR दर्ज की है। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मामले में पुलिस ने 3 FIR दर्ज की गई है। मुकेश नाम के व्यक्ति जिसके घर पर ताला जड़ा गया था, उसने एक FIR दर्ज करवाई है, वहीं एक FIR सोनू-मोनू की मां ने दर्ज कराई है और तीसरी FIR पुलिस ने दर्ज की है। बताया जा रहा है कि मोकामा में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए हैं।
पुलिस ने गैंगवार की संभावना से किया इनकार
जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने गैंगवार की संभावना से इनकार किया है। बता दें कि अब इस पूरी घटना को लेकर पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग ने नौरंगा जलालपुर गांव में एक परिवार को जमकर पीटा और उनके घर के बाहर ताला जड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर अनंत सिंह गैंस्टर के घर जा पहुंचे। इसके बाद अनंत सिंह को देखकर दोनों भाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऐसे में दोनों पक्षों में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।