2 February, 2025

अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला, जानिए मुंबई पुलिस ने क्या कहा

Published:

बॉलीवुड एक्टर सैफ सली खान को कल रात उनके मुंबई घर में एक चोरी के दौरान चोर ने 6 बार चाकू से हमला किया। हमले में एक्टर सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती है जहां उनकी सर्जरी हुई। खान को रात के लगभग 3:30 बजे अस्पताल ले जाया गया। उनके शरीर पर चाकू के 6 जख्म है। जिनमें से 2 गहरी चोट उनकी पीठ पर है, एक स्पाइन के बिलकुल पास है और एक चोट उनके गर्दन पर भी लगी है।

Saif Ali Khan पर चोर ने कैसे किया हमला?

मुंबई पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति रात 2:30 बजे सैफ के बांद्रा वाले घर में घुसा और दोनों के बीच झड़प हो गया, जिस दौरान चोर ने सैफ को चाकू से घायल किया। सैफ की पत्नी करीना कपूर खान उनके बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी घर में मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही पकड़ने की कोशिश कर रही है।

सैफ के हमले पर क्या कहा मुंबई पुलिस ने?

सैफ के ऊपर हुए जानलेवा हमले में, पुलिस ने कहा कि एक्टर पर हमले के बाद मुंबई पुलिस की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी सबूत इक्कठा की है। अभी जांच पड़ताल चल रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावर का संबंध घर के एक नौकर से हो सकता है, जिसने आरोपी को घर में घुसने की इजाजत दी थी। पुलिस उस नौकर से पूछताछ कर रही है

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक