2 February, 2025

राजौरी के रहस्य का ये है कारण, केंद्रीय मंत्री ने बताया ये

Published:

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले महीने में एक रहस्यमयी बीमारी से 17 लोगों की मौत हो गयी। जिसकी जांच केंद्रीय टीम कर रही थी। अब इसका खुलासा हुआ है कि ये कोई इंफेक्शन नहीं बल्कि टॉक्सिन्स है। दरअसल केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने बयान दिया है कि ये कोई इन्फेक्शन नहीं बल्कि जांच पड़ताल में टॉक्सिन्स के होने के संकेत मिले है। लखनऊ के CSIR लैब की रिपोर्ट में कोई वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण नहीं मिले है।

क्या होते है इस बीमारी के लक्षण

जीतेन्द्र सिंह ने ये भी कहा की अगर कोई षड़यंत्र मिली तो उसके लिए ठीक एक्शन लिया जायगा। ये मौत बदहाल गांव के 3 परिवार में 7 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुई है। इसलिए इलाके को नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और सार्वजनिक सभाएं पर भी रोक लगा दिया है। गृह मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए 11 टीम बनाई है। ये टीम शनिवार को राजौरी पहुंची। जब एक और लड़की की मौत हो गयी थी। मरीज़ में बुखार, दर्द, उलटी, ज़्यादा पसीना और बेहोशी जैसे लक्षण थे, जो अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिन बाद मौत का कारण बन गए।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक