2 February, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 के राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रदान किए

Published:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (Sports Awards) 2024 प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश (D’Gukesh News), पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker Award), भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) और पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत और शतरंज चैंपियन डी. गुकेश को खेल रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इन्हीं खेलों में, हरमनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाया। दूसरी ओर, 18 वर्षीय गुकेश सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने, साथ ही पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने में भी मदद की।

अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए गए 32 खिलाड़ी

एथलीट ज्योति यराजी और अन्‍नू रानी, मुक्केबाज नीतू और स्वीटी, पैरा तीरंदाज राकेश कुमार सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। 

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक