2 February, 2025

डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल

Published:

बलात्कार का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को आज, 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरमीत को हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल से छुट्टी मिल गई है। गुरमीत पैरोल पर 12वी बार जेल से बाहर आ रहें हैं। जेल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 5:30 बजे जेल से रिहाई मिल गई है।

ये पैरोल राम रहीम सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले मिल रही है, जो 5 फरवरी को होने वाले हैं। जेल जानें के बाद सिरसा आश्रम ये उनका पहला दौरा होगा।

ठीक चुनाव के पहले मिलती है गुरु राम रहीम को पैरोल

राम रहीम को हमेशा चुनाव के समय पैरोल मिल रही है। अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के बिल्कुल पहले उन्हें 20 दिन की पैरोल मिली थी। नवंबर 2023 में राजस्थान के चुनाव से पहले उन्हें 29 दिन की पैरोल दी गई थी और जुलाई 2023 में हरियाणा के पंचायत चुनाव के पहले उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी। डेरा सच्चा सौदा के भक्तों की संख्या हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कई दूसरे राज्यों में है, और हरियाणा के कई जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और हिसार में उनका प्रभाव काफी गहरा है। राम रहीम की पैरोल को लेकर चर्चा भी हो रही है, खास करके चुनाव के आस-पास।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक