2 February, 2025

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, दो साल में एक लाख घर देगी म्हाडा 

Published:

महाराष्ट्र सरकार आम मुंबईकरों को किफायती और अच्छे घर उपलब्ध कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी उद्देश्य से अगले दो साल में म्हाडा के माध्यम से एक लाख घर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल्द ही नई गृहनिर्माण नीति लागू की जाएगी, ऐसा उपमुख्यमंत्री और गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा।

पुणेकरों को म्हाडा ने दिया सपनों का आशियाना 

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पीएमआरडीए और सोलापुर में 3662 घरों की बिक्री के लिए कम्प्यूटराइज लॉटरी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री और गृहनिर्माण मंत्री, महाराष्ट्र सरकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जहां संजीव जयस्वाल (IAS Sanjeev Jaiswal), उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, म्हाडा उपस्थित थे। इस अवसर पर शिंदे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने चार राज्यों में ग्रोथ हब विकसित करने की योजना बनाई है, जिनमें से एक मुंबई महानगर क्षेत्र में होगा। 

Eco Friendly घरों को प्राथमिकता देगी MHADA 

इसमें आईटी कंपनियां, उद्योग और सेवा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थान होंगे, जिससे बड़ी संख्या में नौकरियों का निर्माण होगा। इस पृष्ठभूमि में म्हाडा आठ लाख घर विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा, किफायती किराए के मकान और कामकाजी महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए छात्रावास भी बनाए जाएंगे। Eknath Shinde ने यह भी कहा कि मुंबई में सीमित स्थान को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल (Eco Friendly Homes) घरों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक