प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) चुनावों से पहले पार्टी के प्रचार अभियान के तहत आज नमो ऐप (NaMo App) के जरिए राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत “मेरा बूथ सबसे मजबूत” नारे के साथ होगी। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से पहले मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में शिरकत होने पीएम मोदी
आज 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi on Delhi Election ) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सफलता की प्रमुख रणनीतियों को साझा करेंगे। यह बूथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें दिल्ली में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेंगे। चुनावों से पहले राजनीतिक दलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। Mera Booth Sabse Majboot
दिल्ली चुनाव की सरगर्मियां तेज
बीजेपी ने भी सरकार बनाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है और नेता अब चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा में सुधार, महिलाओं को सशक्त बनाने, वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन करने और आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने पर मुख्य ध्यान दिया गया।