2 February, 2025

ममता कुलकर्णी बनीं साध्वी, अखाड़े ने बनाया महामंडलेश्वर

Published:

एक ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब साध्वी बन गयी है। Mamta Kulkarni को अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और लुक से फैंस का दिल जीतने वाली 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में मोह माया का त्याग करते हुए संता धर्म की राह चुनी है। ममता कुलकर्णी को आज किन्नर अखाड़ा ने दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया और उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि घोषित किया गया। शाम को किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक हुआ। इस मौके पर ममता ने पहले खुद का और अपने परिवार का संगम में पिंडदान किया।

पट्टाभिषेक में भावुक हुईं ममता कुलकर्णी

पट्टाभिषेक में Mamta Kulkarni को पूरे रीति रिवाज के साथ कर्मकांड कराया गया फिर का उनका अभिषेक करके उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया गया। पट्टाभिषेक के दौरान ममता भावुक हो गई थीं। साध्वी बनने और महामंडलेश्वर का पद मिलने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया, ममता कुलकर्णी ने बताया कि वो 23 साल से फिल्मी दुनिया से दूर रहकर धार्मिक यात्रा पर थी और एक दिन उन्हें अध्यात्म की शक्ति की अनुभूति महसूस हुई। उसके बाद उन्होंने सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का मन बना लिया। Mamta Kulkarni becomes Mahamandleshwar at Mahakumbh, new name Shri Yamai Mamta Nand Giri.

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक