महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। Mahakumbh Stampede मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है।
महाकुंभ में भगदड़, संयम बरतने की अपील, हालात काबू में
मौके से आयी तस्वीरें और चश्मदीदों के अनुसार कई लोग इस महाकुंभ के भगदड़ (Mahakumbh Stampede) में घायल है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल, एनएसजी और सेना ने संभाला मोर्चा
हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है।
भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Amrit Snan) पर होने वाले अमृत स्नान को Mahakumbh Bhagdad और भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं।