2 February, 2025

ब्रेन स्ट्रोक के ये हैं लक्षण, दिखते ही लें डॉक्टर की सलाह

Published:

ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है जो दिमाग तक ब्लड ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता तब दिमाग के अंदर की नसें फट जाती हैं। (Brain stroke warning signs) यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। वहीं, जिन लोगों की जान बच जाती है उनमें विकलांगता का खतरा बहुत अधिक बढ़ सकता है। (deaths due to brain stroke) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आंकड़ों की बात की जाए तो हर साल दुनियाभर में लगभग 50 लाख लोगों की मौत Brain Stroke के कारण ही होती है। वहीं, डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक की चपेट में आ जाते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण को ना करें नज़रअंदाज, हो सकती है मौत

डॉक्टरों के अनुसार लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल स्ट्रोक का एक बड़ा कारण बनती है। वहीं, स्ट्रोक से जुड़े लक्षणों की अनदेखी करना भी कुछ मामलों में बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke News) आने से पहले शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और इस वजह से स्ट्रोक के कुछ पूर्व लक्षण भी शरीर में दिखाई देने लगते हैं। कुछ समय पहले एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि स्ट्रोक से पहले लगभग 43% मरीजों में मिनी स्ट्रोक के लक्षण (symptoms of mini stroke) भी दिखायी दिए। ये लक्षण बड़े स्ट्रोक से लगभग 7 दिन पहले दिखाई दे सकते हैं।

ये हैं Brain Stroke के लक्षण  

चेहरा या शरीर का एक तरफ का हिस्सा काम करना बंद कर देता है या उस हिस्से में पैरालिसिस हो जाता है।

पीड़ित व्यक्ति को साफ-साफ बोल पाने में मुश्किल आती है।

नज़र धुंधली-कमजोर हो जाती है और साफ-साफ दिखाई नहीं देता।

किसी वस्तु या व्यक्ति को 2-2 दिखाई देना।

चलते समय संतुलन ना बना पाना और बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिर पड़ना।

हाथ सुन्न हो जाना।

भ्रम और बात को समझ न पाने की समस्या।

चक्कर आना और कमजोरी महसूस करना।

इन परिस्थितियों में आप तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक