आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा की, हनुमान और वाल्मीकि मंदिरों में दर्शन भी किया और इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा। Arvind Kejriwal ने भरोसा जताया कि दिल्ली में आप को पूर्ण बहुमत मिलेगा। साथ ही बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि उसके पास दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है।
अरविंद केजरीवाली के लिए चुनौती, 5 फरवरी को है दिल्ली में चुनाव
अरविंद केजरीवाल 2013 से नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस बार उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और वोट काउंटिंग 8 फरवरी को होगी। जब केजरीवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया, तो उनके साथ सैकड़ों आप समर्थक मौजूद थे, जो पार्टी के झंडे लहरा रहे थे तथा उनके नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन दिखा रहे थे।