2 February, 2025

कास्टिंग काउच का शिकार हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख: खोला साउथ फिल्म इंडस्ट्री का काला सच!

Published:

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री मे फैले कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया। बॉलीवुड तो पहले से ही कास्टिंग काउच scandles के चलते सुर्खियों में रहता है। फातिमा सना शेख ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हाल ही में किया। Actress ने बताया की कैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कास्टिंग काउच बुरी तरह फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि कास्टिंग काउच एजेंट ने साउथ इंडियन फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान फातिमा से बार बार पूछा,” क्या आप सब कुछ करने के लिए तैयार हैं?” फातिमा ने कहा की वो रोल की जरूरत के मुताबिक कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कास्टिंग काउच एजेंट बार बार अपना सवाल दोहराता रहा। सवाल का मतलब समझते ही हुए भी फातिमा अनजान बन रही थी क्यूंकी वो देखना चाहती थीं कि कोई किस हद्द तक नीचे गिर सकता है।

बॉलीवुड में आम बात है कास्टिंग काउच

बॉलीवुड या फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। यह ग्लॅमर की चकाचौंध भारी दुनिया का काला सच है जिसमें Actresses को काम पाने के लिए ऐसी घटिया चीजें भी करनी पड़ती हैं जिनके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं होतीं। कास्टिंग काउच बॉलीवुड की वो स्याह सच्चाई है जिसे जानता तो हर कोई है, पर जाहिर करने वाले कम हैं। आजकल के actor actresses ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाना शुरू किया है #METOO के जरिए। फातिमा सना शेख ने कहा कि ऐसी बातें जब किसी के साथ होती हैं तो सुनकर अब अजीब भी नहीं लगता क्यूंकी कास्टिंग काउच अब बॉलीवुड में एंट्री पाने का रास्ता बन चुका है।

कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं कई दिग्गज actresses

बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियाँ कास्टिंग काउच का शिकार होने के खुलासे कर चुकी हैं। अपने कैरियर के शुरुवाती दौर में उन्हे समझौते करने पड़े और बाद में वो #METOO कहने की हिम्मत जुटा पाईं। कंगना रनौत, विद्या बालन,राधिका आप्टे ,स्वरा भास्कर और अब फातिमा सना शेख!

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक