2 February, 2025

BPSC Protest – प्रशांत किशोर गिरफ्तार, खाली कराया गांधी मैदान

Published:

BPSC Protest – गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गांधी मैदान में उस जगह को खाली करा दिया है। प्रशांत किशोर को गिरफ्तार (Prashant Kishor Arrest) किए जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में जन सुराज की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पुलिस जबरन प्रशांत किशोर को उठा कर अस्पताल ले गई। जनसुराज पार्टी के प्रेस रिलीज के अनुसार पुलिस ने उन्हें थप्पड़ भी मारा है। पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर एम्स गई है।

प्रदर्शनकारी नहीं जा सकते गांधी मैदान, लगी रोक

प्रशांत किशोर को (Prashant Kishor Arrested) सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। Prashant Kishor News ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है। पुलिस ने गांधी मैदान में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में जन सुराज ने भी इसकी जानकारी दी है। एक्स पर पोस्ट में लिखा है, “नीतीश कुमार की कायरता देखिए, उनकी पुलिस ने पिछले 5 दिनों से ध्वस्त शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को रात 4 बजे जबरन हिरासत में लिया। साथ में बैठे हजारों युवाओं को अज्ञात जगह पर ले गयी।”

Patna Police ने क्यों किया प्रशांत किशोर को गिरफ्तार  

Bihar प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया। इसलिए आज सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक