2 February, 2025

यमुना की सफाई पर सियासत गर्माई, BJP ने केजरीवाल का कटआउट Yamuna में डुबोया

Published:

यमुना नदी के प्रदुषण को लेकर BJP ने दिल्ली चुनाव अभियान में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए BJP के नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबाया। Pravesh Verma प्रदर्शन करते हुए यमुना में नौका की सैर की और अपने साथ केजरीवाल का कट आउट लेकर घुमते हुए नज़र आये। कट आउट पर एक नारा लिखा था ‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना, 2025 तक मैं यमुना साफ़ नहीं कर पाया’|

क्या कहना है प्रवेश वर्मा का

वर्मा ने कट आउट को कई बार यमुना में डूबाया और मीडिया के सामने ये प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यमुना मैया का पानी साफ़ करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। सिल्ट निकाली जा सकती है। जैसे मोदी जी ने साबरमती रिवर फ्रंट बनाया वैसे यमुना रिवर फ्रंट भी बनाया जा सकता है। यमुना नदी का प्रदुषण दिल्ली वालों के लिए एक लम्बे समय से चिंता का विषय बन गया है। AAP ने 2025 तक यमुना को साफ़ करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई भी ख़ास प्रगति नहीं हुई। इस पर विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को अपने चुनाव अभियान का हिस्सा बना लिया है।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक