2 February, 2025

Mokama Gangwar के 40 घंटे के अंदर गैंगस्टर सोनू का सरेंडर

Published:

Mokama Gangwar, बिहार के मोकामा में हुए गैंगवार के 40 घंटे के भीतर बड़ा मोड़ आया है। कुख्यात गैंगस्टर सोनू ने शुक्रवार को पंचमहला थाने में सरेंडर कर दिया। इस सरेंडर के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोनू फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी है। सोनू का सरेंडर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे गैंगवार के कई पहलुओं पर खुलासा हो सकता है।

शुक्रवार की सुबह फिर से हुई फायरिंग

पुलिस को उम्मीद है कि सोनू-मोनू गैंग के दूसरे सदस्य भी जल्द सरेंडर कर सकते हैं। इस घटना ने बाहुबली अनंत सिंह के खिलाफ माहौल को और गंभीर बना दिया है। इस बीच, शुक्रवार की सुबह एक बार फिर मोकामा में फायरिंग हुई। फायरिंग जलालपुर नौरंगा गांव में सोनू-मोनू गैंग के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई। बार-बार हो रही इस फायरिंग से मोकामा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

क्या है मोकामा गैंगवार की पूरी कहानी?

मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव में बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान उनके एक समर्थक को गोली लग गई थी। ये घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई थी। वहीं, डुमरा पंचायत के हेमजा गांव में फायरिंग का दूसरा दौर हुआ, जो थाने से केवल एक किलोमीटर दूर था।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक