दिल्ली इलेक्शन के लिए AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो पत्र जारी किया। आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास को पिछली सरकारों ने नज़रअंदाज़ किया है और उनको सिर्फ एक ATM समझकर इस्तेमाल किया है। केजरीवाल ने कहा कि इंडिया की मिडिल क्लास टैक्स के बोझ के नीचे दब गयी है। ये मिडिल क्लास किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के एजेंडा में नहीं है। इस मेनिफेस्टो के साथ साथ अरविंद केजरीवाल ने 7 सूत्रीय डिमांड भी रखी जो उनको केंद्र सरकार से चाहिए।
जानें क्या खास है आम आदमी पार्टी की 7 सूत्रीय मांग के
AAP में अपनी संकल्प पत्र में ही केंद्र सरकार से 7 मेजर डिमांड की है।
- शिक्षा बजट को 2% से 10% तक बढाकर प्राइवेट स्कूल्ज की फीस विनियमित करना।
- उच्च शिक्षा के लिए सब्सीडीएस देना, ताकि मिडिल क्लास परिवारों को ये पहुंच योग्य हो
- स्वास्थ्य बजट को 10% तक बढ़ाना और हेल्थ इन्शुरन्स पर टैक्स हटा देना।
- इनकम टैक्स छूट लिमिट को रु 7 लाख से रु 10 लाख तक बढ़ाना।
- वरिष्ठ नागरिक के लिए पेंशन प्लान देना।
- आवश्यक वस्तुएं पर GST हटा देना।
- वरिष्ठ नागरिको के लिए रेलवे में 50% छूट देना।