Mental Health की समस्याओं से लड़ने में मदद के लिए बनी आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की हेल्पलाइन M Power 1-on-1 Lets Talk का डेटा बताता है कि Mumbai सहित देश के अन्य राज्यों में रिश्तों से संबंधित समस्याएं लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित या परेशान करती हैं। मुंबई में इस हेल्पलाइन पर आए काल्स में से सबसे ज्यादा 34% कॉलर्स ने अपने रिश्तों से संबंधित समस्याओं के बारे मे बात की जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है।
Aditya Birla Education Trust;मुंबई में जीवन सँवारने के लिए M Power की मदद ले रहे लोग
Superpower बनने की दौड़ में शामिल देश के लाखों करोड़ों लोग आज Mental Health से जुड़ी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (ABET) ने M POWER नामक हेल्पलाइन की शुरुवात की थी। मुंबई मे इस हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा काल्स की गईं जिनमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। महाराष्ट्र के एजुकेशन हब पुणे से 51% काल्स 18 से 25 साल के युवाओं की थी जिससे साबित होता है कि superpower बनने की दौड़ आसान नहीं है। कोलकाता दिल्ली बेंगलौर हो या मुंबई, रिश्तों को लेकर उलझनें हर आयु वर्ग में ज्यादा दिखीं। इसके बाद एन्जाइटी, डिप्रेशन, स्ट्रेस और करिअर संबंधी तनाव को लेकर ज्यादातर लोग परेशान रहे।
शिक्षा करिअर और पर्सनल चुनौतियों में मददगार है M POWER
M POWER द्वारा प्रस्तुत डेटा शहरों की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, काम का प्रेशर और पारिवारिक जिम्मेदारियों का नतीजा है जिसने लोगों की Mental Health Mental health को प्रभावित कर रखा है। यह डेटा भारत में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बदलते स्वरूप को दर्शाता है। प्रत्येक शहर के अपने सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक संदर्भ के आधार पर समस्याओं का खाका भी अलग अलग है। ABET के M POWER का हेल्पलाइन नंबर 1-on-1 Lets Talk (1800-120-820050) सभी समस्याओं का एक समाधान है।