2 February, 2025

टाटा मुंबई मैराथन 2025 में मकसद के साथ दौड़ी मुंबई

Published:

रविवार 19 जनवरी को 60 हज़ार मुंबईकरों ने 20 वीं टाटा मैराथन को नए साल की शुरुआत में नए रंगों और नए जोश के साथ मनाया। I love Mumbai के नारों से South Mumbai का आसमान गूंज उठा जब अलस्सुबह 5 बजे हजारों की तादाद में मुंबईकरों का साथ दिया ठाणे भिवंडी नवी मुंबई पालघर मीरा-भाईंदर वसई-विरार और देश-विदेश से आए धावकों ने ! Mumbai Marathon 2025

मुंबई मैराथन में मकसद से दौड़ी मुंबई

टाटा मैराथन 2025 ने इस बार तरह तरह के रंग बिखेरे जिन्होंने सबका ध्यान खींचा। ‘चलो चलें महाकुंभ‘ जहां सबसे लेटेस्ट टॉपिक रहा, वहीं 10 किलोमीटर पूरे कर बुजुर्गों ने फिटनेस का संदेश दिया। रोड सेफ्टी का संदेश देते यमराज ने डराया और ‘खुदकुशी कोई हल नहीं ‘से ज़िंदगी जीने का जज्बा पैदा करने की कोशिश हुई। पेड़ बचाओ, धरती बचाओ ‘ के ज़रिए ग्लोबल वार्मिंग के खतरों की चेतावनी देते लोग दिखाई दिए, तो वहीं ‘ठान लो तो नामुमकिन कुछ नहीं‘ का संदेश देते एक दिव्यांग को 2 बुजुर्ग महिलाओं के साथ दौड़ में भाग लेते देख लोगों ने उनके जज़्बे को सलाम किया। 

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक