2 February, 2025

वानखेड़े स्टेडियम ने पूरे किए 50 साल, Happy Birthday Wankhede

Published:

रविवार 19 जनवरी को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम ने 50 साल पूरे कर लिए। अर्धशतक का जश्न पूरे जोशो खरोश से मनाया गया। देश की उपलब्धियों के कई अनमोल पलों के साक्षी, मुंबई की शान वानखेड़े स्टेडियम और मुंबई का उतना ही गहरा नाता है जितना मुंबईकर और क्रिकेट का ! इस मैदान की पिच ने अपने खिलाड़ियों की आंखों को हार और जीत, दोनों पलों में नम होते देखा है। भारत के क्रिकेट का इतिहास वानखेड़े के बिना अधूरा है। (Wankhede’s 50th Anniversary Celebration)

जश्न की शाम, वानखेड़े के नाम

वानखेड़े की 50वीं सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें देश के सभी दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा रहा। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, दिलीप वेंगसरकर, अजिंक्य रहाणे जैसे सभी पूर्व भारतीय कप्तानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश की पहली महिला कमेंटेटर मंदिरा बेदी और प्रसन्ना संत की होस्टिंग में अवधूत गुप्ते और अजय अतुल की परफॉरमेंस ने मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। मुंबई के चमकते सितारे वानखेड़े को हर मुंबईकर का सलाम!

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक