वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने अपना ट्रायल रन पूरा कर लिया है। यह ट्रायल बुधवार को मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच किया गया। अब रेलवे बोर्ड यह तय करेगा कि इस ट्रेन का रूट क्या होने वाला है और कब तक चलेगी। एक ट्रेन को चलाने के लिए लास्ट परमिशन रिसर्च डिसाइंस एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) की ओर से आएगी। ट्रायल के दौरान Vande Bharat Sleeper Train ने 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड छुई है।
Vande Bharat Sleeper Train 180 KMPH की स्पीड भी छू चुकी है
आपको बता दें कि वंदे भारत के ट्रायल पहले से जारी हैं और ये 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड भी छू चुकी है। स्लीपर वंदे भारत सुबह 7.29 बजे अहमदाबाद से चली और दोपहर 2.45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंची। RDSO इस ट्रेन के ट्रायल्स को सुपरवाइज कर रहा है।
कब और किस रूट में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी ये बाद में तय होगा
इसके बाद रेलवे सेफ्टी कमिश्नर इसे मैक्सिमम स्पीड पर टेस्ट करेंगे। अंतिम परीक्षण के बाद ही वंदे भारत स्लीपर के परिचालन के लिए भारतीय रेलवे को ऑफिशियल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट के अगले हफ्ते तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रेलवे बोर्ड तय करेगा कि ट्रेन को कब और किस रूट पर चलाया जाना है।