2 February, 2025

दिल्ली चुनाव – न घर है न कार, अरविंद केजरीवाल के पास है इतनी संपत्ति

Published:

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया। वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 15 जनवरी को नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी है। केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे में बताया कि न तो उनके पास घर है और न गाड़ी है। कैश के नाम पर उनके पास 50 हजार रुपये है। तो आईये जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के पास कितनी संपत्ति है।

सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से ज्यादा अमीर हैं

अरविंद केजरीवाल ने अपनी कुल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये घोषित की। चुनाव आयोग (EC) को दिए हलफनामे के अनुसार, केजरीवाल के पास बैंक में 2.96 लाख रुपये और नकद 50,000 रुपये हैं। उनकी अचल संपत्ति की कीमत 1.7 करोड़ रुपये है। हलफनामे के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की आय 7.21 लाख रुपये थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से ज्यादा अमीर हैं। उनके पास कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये है। इसमें 1 करोड़ रुपये से अधिक चल संपत्ति है। इन चल संपत्तियों में 25 लाख रुपये का 320 ग्राम सोना है। वहीं 92,000 रुपये का एक किलोग्राम चांदी भी शामिल है।

सुनीता केजरीवाल के पास घर और कार भी है

सुनीता केजरीवाल पास 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। हलफनामे में बताया गया है कि केजरीवाल की पत्नी के पास गुरुग्राम में एक घर और एक छोटी पांच सीटर कार है। वहीं केजरीवाल दंपति की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपये है। नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनावी हलफनामे में 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2015 में यह 2.1 करोड़ रुपये थी।

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक