2 February, 2025

दिल्ली में सीएम आवास को लेकर जबरदस्त राजनीति, AAP नेताओं को जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

Published:

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया है। वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।

सोने का टॉयलेट और स्विमिंग पूल दिखाने पर अड़े आम आदमी पार्टी के नेता

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं। संजय सिंह ने कहा कि इतनी पुलिस क्यों लगा रखी है। कहा कुछ देर और प्रतीक्षा करेंगे। वास्तव में सोने का टॉयलेट दिखाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल दिखाना चाहते हैं। सीएम हाउस के बाहर धरना देने के बाद आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज यहां से निकल गए हैं। पुलिस ने उन्हें सीएम हाउस तक नहीं जाने दिया।

क्या है दिल्ली सीएम आवास पर विवाद

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक आवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित शीश महल बंगला था। अन्य सीएम हाउस की तरह ही इसका मालिक भी पीडब्ल्यूडी है। ऐसे में जब कोई सीएम बंगला खाली करता है तो पीडब्ल्यूडी उस घर पर कब्जा लेता है। उसकी इन्वेंट्री बनती है और फिर उसे विधिवत आवंटित किया जाता है। एलजी ऑफिस के सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने घर खाली तो कर दिया, मगर पीडब्ल्यूडी को कब्जा नहीं दिया। इस विवाद के साथ ये भी विवाद है कि सीएम आवास को किसी महल की तरह सजाया गया है। जहां सोने का टॉयलेट और स्विमिंग पूल है। 

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक