2 February, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का पुलिस गाड़ी पर हमला, 9 जवान शहीद

Published:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हुआ है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं। बीजापुर में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया।

छत्तीसगढ़ – नक्सलियों के हमले से हिल गया है पूरा इलाका

 जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ लोग शहीद हो गए हैं। (Bijapur Naxal Attack) कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। Chhattisgarh के बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है। यह घटना उस समय हुई जब जवान ऑपरेशन पर निकले थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया। लेकिन, इस घटना से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है। Bijapur Latest News

नई रिलीज़

एडिटर्स पिक